Wednesday, December 3, 2014

Poetry Published in Literary Magazine 'अनहद कृति" Edition 2nd OCT 2014

" नज़्म " "मोहब्बत मोम होती है "
------------------------------------
सुना है उसकी आँखों से 
हमेशा बर्फ गिरती है
वो जब खामोश होती है
क़यामत काँप जाती है
वो अपने पावं के छालों पे
मरहम भी नहीं रखती
वो अपने जिस्म -ओ - जां में
इश्क़ की सरहद नहीं रखती
उसे मतलब नहीं
बाम-ए-फ़लक के चाँद तारों से
उसे तो रब्त है
सदियों पुराने ग़म गुसारों से
कोई तो उसको समझाए
मोहब्बत मोम होती है
कभी ऐसा भी होता है
मोहब्बत में
मोहब्बत से
मोहब्बत टूट जाती है
मोहब्बत......... टूट ........................... जाती है
------------------------
"Nazm"
----------
Suna hai uski aankhon se
hmesha barf girti hai
wo jab khaamosh hoti hai
Qayamat kaanp jaati hai
wo apne paon ke chaalo'n pe
Marham bhi nahi rakhti
wo apne jism-o-jaan pe
ishq ki sarhad nahi rakhti
use matlab nahi'n
baam-e-falak ke chaand taro'n se
use toh rabt hai
sadiyon purane gham gusaron se
koi toh usko samjhaye
Mohabbat mom hoti hai
kabhi aisa bhi hota hai
mohabbat mein
mohabbat se
mohabbat toot jati hai

(seema)

No comments: